जी. डी. बी. वी. फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिलास्तरीय ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा छात्रों को आवेदन फार्म वितरित किया जायेगा। आवेदन पत्र पर उचित जानकारी पूर्ण करने के पश्चात संस्था के क्षेत्राधिकारी द्वारा आवेदन पत्र जमा कर लिया जायेगा। आपका प्रवेश पत्र आपके विद्यालय पर उपलब्ध किया जायेगा।
आवेदन शुल्क
इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रति छात्र 100/- रु देय होगा।
फाउंडेशन द्वारा प्रदान छात्रवृत्ति का विवरण
जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को प्रोत्साहन स्वरूप 25000/- रु की छात्रवृत्ति प्रदान किया जायेगा।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 15000/- रु की छात्रवृत्ति प्रदान किया जायेगा।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 10000/- रु की छात्रवृत्ति प्रदान किया जायेगा।
जिलास्तर चौथा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5000/- रुपये और 5 वाँ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5000/- रुपये की राशि प्रदान किया जायेगा।
प्रत्येक क्षेत्र में प्रथम स्थान लाने वाले छात्र को 4000/- रु प्रदान किया जायेगा।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 3000/- रु प्रदान किया जायेगा।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2000/- रु एवं सभी छात्रों को स्कूल सेट बैग प्रदान किया जायेगा।
प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक ग्रुप में प्रथम स्थान लाने वाले छात्र को एक स्कूल बैग सेट प्रदान किया जायेगा।
NOTE:
50% से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्रों को संस्था द्वारा प्रतिभा प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।