जी. डी. बी. वी. फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिलास्तरीय ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा छात्रों को आवेदन फार्म वितरित किया जायेगा। आवेदन पत्र पर उचित जानकारी पूर्ण करने के पश्चात संस्था के क्षेत्राधिकारी द्वारा आवेदन पत्र जमा कर लिया जायेगा। आपका प्रवेश पत्र आपके विद्यालय पर उपलब्ध किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रति छात्र 100/- रु देय होगा।
शिक्षा और विकास के लिए आगे बढ़ें!
हर विद्यार्थी में असाधारण
प्रतिभा की क्षमता होती है।
शिक्षा एवं विकास
छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामान्य ज्ञान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्रोत्साहित करना। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।
सामाजिक सेवा
गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय वर्ग के बच्चों और परिवारों के उत्थान के लिए शिक्षा, जागरूकता एवं सहयोगात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देना।
प्रतिभा एवं प्रोत्साहन
विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रतियोगिताओं, छात्रवृत्तियों, प्रमाण-पत्रों एवं पुरस्कारों के माध्यम से प्रोत्साहित करना, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें।